कोल: रायपुर पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 21, 2026 रायपुर पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। 32 वर्षीय सोमवीर सिंह बुलंदशहर में जन सेवा केंद्र चलाते थे। वह सोमवार की शाम अपने गांव से बहन के घर गांव गढ़िया जाने के लिए निकले थे। रायपुर पुलिस चौकी के निकट पहुंचते ही सोमवार रात्रि में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।