ललितपुर: जनपद दौरे पर पहुंचे राज्य मंत्री दानिश आजाद का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में हुए सम्मिलित
जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उप्र सरकार में मुस्लिम अल्पसंख्यक वफ एवं हज बोर्ड राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी सोमवार सुबह के समय ललितपुर दौरे पर पहुंचे। जहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए।