आरोन: मालवा तोल कांटे के सामने ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, बाइक सवार, पत्नी और बेटी घायल, मामला दर्ज
Aron, Guna | Apr 25, 2026 आरोन थाना के आरोन नगर में आकाश ढाबा के पास मालवा तोल कांटे के सामने ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। 25 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी गोलू अहिरवार ग्राम देहरी खुर्द ने पुलिस को बताया, 1 मई को बहन की शादी है विदिशा से कार्ड देखकर बीती शाम परिवार आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी, पत्नी बेटी सहित घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है