करहल: करहल क्षेत्र में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन, वन विभाग अधिकारी और स्कूल के प्रिंसिपल रहे मौजूद
करहल क्षेत्र के सेंट जी डी स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने और स्कूल प्रिंसिपल ने छात्र छात्राओं के साथ वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए जाने को लेकर अपील की है।