रामपुर: उचिनर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, सदर में इलाज जारी
Rampur, Kaimur | Apr 2, 2026 रामपुर के उचिनर गांव में पारिवारिक विवाद में आकर एक महिला ने कीटनाशक दवा खा लिया जहां वह अचेत हो गई। आज गुरुवार को सुबह 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचे पति ने बताया कि बेलाव थाना क्षेत्र के उचिनर गांव निवासी महेंद्र राम की 45 वर्षीय पत्नी मंगरी देवी बताई जाती है। जहां उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी पारिवारिक विवाद में आकर रखे गए कीटनाशक दवा को खा लिया।