मूसलाधार बारिश में मिट्टी का घर ध्वस्त, बड़ा हादसा टला चुरचू प्रखंड अंतर्गत हेन्देगढा पंचायत के ग्राम हरहद में सोमवार को तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी अर्जुन राम का कच्चा (मिट्टी का) घर अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर है।