ब्लॉक प्रमुख अविनीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान करने और आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी और महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।