बख्शी का तालाब: निर्माणाधीन मकान में लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राम रामपुर देवरई निवासी प्रेमलता सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर उनके मकान से करीब 90 हजार रुपये का वायरिंग तार, 50 हजार रुपये की टाइल्स और एक टेबल फैन चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।