समस्तीपुर: गर्मी की छुट्टियों को यादगार और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित होली मिशन स्कूल में आयोजित समर कैंप
गर्मी की छुट्टियों को यादगार और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित होली मिशन स्कूल में आयोजित समर कैंप बच्चों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीख रहे हैं और रोमांचक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। पांच दिवसीय इस समर कैंप में विद्यालय की विभिन्न शाखाओं के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।