बांसजोर: जलडेगा के टाटी क्षेत्र में जंगली हाथी के आने से दहशत, ग्रामीण पहरेदारी को मजबूर
जलडेगा प्रखंड के टाटी क्षेत्र में बानो की ओर से बुधवार को झुंड से बिछुड़ा हुआ एक अकेला जंगली हाथी आ पहुंचा। हाथी के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए और बारिश के बावजूद दिनभर उसे भगाने में ग्रामीण जुटे रहे।ग्रामीणों के अनुसार जंगली हाथी टाटी के जंगल में इधर-उधर विचरण कर रहा है। हाथी को देख ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। फसल और घरों को नुकसान पहुं