जतारा: सरपट पुल के पास 11000KV लाइन का तार टूटा, खेत में आग, करंट से गाय की मौत, किसानों ने फसल बचाई
टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा कस्बे में सरपट पुल के पास मंगलवार को 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से खेत में आग लग गई। करंट की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई।हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन आसपास के किसानों ने तुरंत पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। किसानों की सूझबूझ से आसपास रखी कटी फसलें और बड़ा नुकसान होने से बच गया।