बेंगाबाद: बेंगाबाद में 70 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेंगाबाद थाना क्षेत्र ग़म्हारडीह निवासी गेंसी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को 11 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।जा बताया गया कि स्वर्गीय हरखु महतो की 70 वर्षीय पत्नी गेंसी देवी का एक बेटा जेल में है और तीन बेटा बाहर काम करता है। बताया गया कि इसके घर कोई आता जाता नहीं। जिससे महिला अवसाद में थी।