धौलपुर: डॉ. विजय सिंह बने जिला अस्पताल के नए पीएमओ, संभाला पदभार
धौलपुर जिले के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय सिंह जिला अस्पताल धौलपुर के नए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बन गए हैं। जिन्होंने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार सुबह सबसे पहले डॉक्टर विजय सिंह जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे,