घाटमपुर: जंगल में छुपा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस पहुंची तो इंस्पेक्टर के सीने पर मारी गोली, डीसीपी ने दी जानकारी
राहा ग्राम में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सुलखान जंगल में छुपा हुआ था,डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने रविवार रात 11:30 बजे बताया सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस को देख आरोपी ने इंस्पेक्टर के सीने पर गोली मारी जो इंस्पेक्टर के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।गिरफ्तार किया गया है।