कैथल: एनजीटी के निर्धारित मानदंडों पर खरा नहीं उतरने पर गुरुवार को नगर परिषद ने एक रैस्टोरेंट व एक होटल को किया सील
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से निर्धारित मानदंडों पर शहर के कई होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट खरे नहीं उतर रहे हैं। एक साल से नगर परिषद के नोटिसों को नजर अंदाज करने पर नगर परिषद ने गुरुवार को दो रेस्टोरेंट को सील कर दिया। नगर परिषद ने चार होटलों के बाहर नोटिस चस्पा कर अवैध निर्माण को 6 घंटे के भीतर हटाने को कहा है।