बहोरीबंद: बहोरीबंद बस स्टैंड में पुलिस ने
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराध के बचाओ की दी जानकारी
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए बहोरीबंद पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी है। इसी कड़ी में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत बस स्टैंड परिसर में आमजन और यात्रियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित बस स्टैंड परिसर में बहोरीबंद पुलिस द्वारा "सेफ क्लिक 2.0" अभियान चलाया गया।