गोपालगंज: जिले में लगातार बारिश से गोपालगंज सदर अस्पताल में जलजमाव, मरीजों को हुई परेशानी
लगातार हो रही बारिश के बाद शहर की सड़कों और कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। मॉडल सदर अस्पताल परिसर सहित प्रमुख मार्गों पर घुटने भर पानी जमा हो गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाई हुई है, वहीं वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थ