काराकाट: काराकाट में रामनवमी पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, त्योहार पर शांति बनाए रखने की अपील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Karakat, Rohtas | Mar 26, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को 3 बजे प्रशासन ने कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम प्रभात कुमार और एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने किया। फ्लैग मार्च में बीडीओ राहुल कुमार सिंह, सीआई कुणाल कृष्ण और काराकाट थाना प्रभारी विवेक कुमार भी शामिल रहे।