बरेली: 58 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां! बरेली में नागरिक सुरक्षा विभाग ने चलाया बड़ा अभियान
बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर रविवार को 300 बेड मल्टीस्पेशलिटी संयुक्त चिकित्सालय में नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। शिविर में नागरिक सुरक्षा विभाग के वैतनिक और अवैतनिक पदाधिकारियों के साथ कई स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिय