समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर टोला में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 100 बीघा से अधिक में लगी लहलहाती गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।