कटिहार: डंडखोरा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मंगलवार की दोपहर 1 बजे एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। घायल व्यक्ति सुमन कुमार ने बताया कि उनके घर सालमारी है और वह आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड के पद पर कार्यरत है। पिछले चार महीना से उन्हें वेतन नहीं मिला था और सदर अस्पताल में सुपरवाइजर की ओर से बैठक बुलाई गई थी।