आगरा: ताजगंज में प्रतिष्ठित होटल में आयोजित एक्सिलेंट अवॉर्ड समारोह में अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को सम्मानित किया
आगरा के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित एक्सिलेंट अवॉर्ड समारोह में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर करीब 125 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल और आगरा की ऐतिहासिक विरासत की सराहना की तथा शहर के मशहूर पेठा का जिक्र किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।