भरगामा: एक महीने में बुझ गईं 12 सोलर लाइटें, भरगामा पार्क में फिर पसरा अंधेरा
भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर लगाए गए सोलर लाइट अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। पार्क परिसर में आमजनों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 20 सोलर लाइट लगाए गए थे। शुरुआती दिनों में इन लाइटों की चमक से पूरा पार्क जगमगा उठा था और लोगों में काफी उत्साह देखा गया था। शाम होते ही पार्क में टहलने, बैठने और समय बितान