संग्रामपुर: संग्रामपुर के सामुदायिक भवन के शौचालय में अज्ञात शव सड़ी-गली अवस्था में मिला
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया गांव में मंगलवार को बिहार महादलित विकास मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक भवन के शौचालय से अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव शौचालय के दरवाजे से गले में गमछा लपेटे लटका हुआ था। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध महसूस होने पर ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन की जांच की, जहा