मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में एक सनसनीखेज हमला हुआ। हड्डी गोदाम के पास 20 से 25 युवकों ने तीन युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल तहसील, शादाब और समीर को गंभीर हालत में अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।