पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास में मनाया गया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन, परिवार संग लालू प्रसाद ने काटा केक
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 79 वां जन्मदिन है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ केक काटा है। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मिसा भारती समेत लालू राबड़ी की बेटियां भी मौजूद रही। हालांकि रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव इस बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर नहीं आए।