अमरोहा: अमरोहा-दिल्ली रूट पर डग्गामार बस पर शिकंजा, एआरटीओ मुरादाबाद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Amroha, Amroha | Jun 16, 2026 अमरोहा से दिल्ली तक संचालित हो रही डग्गामार बसों के खिलाफ परिवहन आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर एआरटीओ मुरादाबाद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-अमरोहा रूट पर चल रही एक बस को पकड़ लिया। बस को रोकते ही चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जबकि उसमें सवार यात्री भी नीचे उतर गए।