मिहींपुरवा: रमपुरवा गांव के पास सरयू नहर में महिला को खींच ले गया मगरमच्छ, शव बाहर निकाला गया, परिवार में शोक की लहर
बहराइच में शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली महिला की रविवार सुबह दर्दनाक मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव सरयू नहर में मगरमच्छ के मुंह में दबा मिला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ शव छोडकर पानी में उतर गया। जब शव बाहर निकाला गया तो उसका एक पैर मगरमच्छ खा चुका था और शरीर पर कई गहरे जख्म थे पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया