चौबिया क्षेत्र के चौपला पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे सोमवार सुबह 10 बजे को बाइक सवार रिटायर कंडक्टर श्रीपाल को कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिला मुख्यालय भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।