पटेरा: पटेरा के परड़ी तिगड्डा पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल, इलाज जारी
Patera, Damoh | Sep 24, 2026 पटेरा नगर के परड़ी तिगड्डा पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए,जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे परड़ी तिगड्डा पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई,हादसे में राजा आदिवासी और रामकुमार पटेल घायल हो गए,घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा पहुंचाया।