सीतापुर: मानपुर इलाके में संदिग्ध अवस्था में ससुराल गए व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र के हड़हीया गांव में संदिग्ध अवस्था में ससुराल गए एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया इसके बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिवार वालों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।