रातू: गौ तस्करी के शक में लोगों ने पिकअप वैन में आग लगाई, कई हिरासत में
Ratu, Ranchi | Sep 20, 2026 राजधानी रांची के पिस्का मोड़ में आज रविवार तड़के गौ तस्करी के संदेह में कुछ लोगों ने एक पिकअप वैन में आग लगा दी. घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना और पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले में कई गौ रक्षा दल से जुड़े होने के शक पर कई लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से प