हज़ारीबाग: जंगली हाथियों के हमले में बुजुर्ग की मौत, वन विभाग ने दी एक लाख की तत्काल सहायता
चलकुशा थाना क्षेत्र के बेडमकी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की कुचलकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान शंकर पंडित (71 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब 25 हाथियों का झुंड पिछले दो-तीन दिनों से बराकर नदी के आसपास विचरण कर रहा था। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार