सुसनेर: सब जेल में कैदी से मारपीट का आरोप, परिजनों ने डग रोड़ स्थित SDM कार्यालय में कार्रवाई की मांग की
आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे, डग रोड स्थित SDM कार्यालय में परिजनों ने एक शिकायती आवेदन सौंपा है। देहरिया सोयत के रहने वाले एक कैदी के परिजनों का आरोप है कि जेल के भीतर उनके भाई के साथ जेलर और जेल स्टाफ ने बेरहमी से मारपीट की है। परिजनों का दावा है कि मारपीट इतनी भीषण थी कि कैदी का हाथ टूट गया है और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज भी नही कराया गया है।