जिलाधिकारी ने की विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका मिशन(ग्रामीण) - (वी बी - जी राम जी) की समीक्षा,लापरवाही पर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश,
आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका मिशन(ग्रामीण) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं, लेबर इंगेजमेंट, मस्टर रोल निर्माण, ई-केवाईसी और वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।
बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्देश:
1. श्रम नियोजन (Labor Engagement) में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:
•जिले में वर्तमान में कुल 8445 योजनाएं चल रही हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 48 घंटे के भीतर सभी 100% योजनाओं में मजदूरों का नियोजन (Labor engage) हो जाना चाहिए, अन्यथा संबंधित पी आर एस एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (पी ओ) के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
•मस्टर रोल (Muster Roll) जेनरेट न होने के कारण लेबर इंगेजमेंट शून्य है, जिसके लिए दो दिन में 100% प्रतिशत जनरेशन सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया गया।
•ज़िले की विभिन्न पंचायतों यथा सलेमपुर, हरनाही, मथुरापुर, नया गांव और पश्चिमी सोनबरसा में पीआरएस (PRS) द्वारा लेबर इंगेजमेंट की प्रगति अत्यंत खराब पाई गई जिसपर
जिलाधिकारी महोदया ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए निदेशक (एन०ई०पी०) को प्रतिदिन पंचायतवार लेबर इंगेजमेंट का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
2. ई-केवाईसी (e-KYC) और एनएमएमएस (NMMS) उपस्थिति:
•सक्रिय मजदूरों के ई-केवाईसी का लक्ष्य 92% निर्धारित किया गया है।
•मृत मजदूरों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निदेश दिए गए।
•जहाँ भी कार्य चल रहा है, वहाँ 100% एनएमएमएस (NMMS) के माध्यम से दिन में तीन बार फोटोग्राफिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है।
•समय पर मजदूरी भुगतान (Timely Payment):
डुमरी कटसरी और पुरनहिया में समय पर मजदूरी भुगतान की स्थिति अच्छी पाई गई है।
इसके विपरीत पिपरही में भुगतान की प्रगति खराब है, जिसमें सुधार के निर्देश दिए गए।
3. मानव दिवस सृजन (Persondays Generation):
•एससी-एसटी (SC-ST) मानव दिवस सृजन वर्तमान में केवल 16.39% है, जबकि राज्य स्तर से इसका लक्ष्य 30% निर्धारित किया गया है।
•महिलाओं का मानव दिवस सृजन 59.98% दर्ज किया गया है, जो राज्य की प्रगति (59.07%) से बेहतर है।
•निदेशक(एन०ई०पी०) द्वारा प्रत्येक प्रखंड के मस्टर रोल की रैंडम चेकिंग की जाएगी।
4. वृक्षारोपण और निरीक्षण रिपोर्ट:
•प्रत्येक पंचायत में एक साल में 12 यूनिट वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।
•वर्ष 2026-27 के वृक्षारोपण रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए प्लांटेशन की उत्तरजीविता (Survival) और कार्य पूर्णता की स्थिति में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए गए।
•एरिया ऑफिसर रिपोर्ट के आधार पर कनीय अभियंता (JE) की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। जिस पर उन्हें कारण बताओ (Showcause) नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य को समय सीमा के भीतर हासिल न करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।