मुज़फ्फरनगर: अभिषेक बनर्जी पर हमले पर सोमेंद्र तोमर ने कहा, राजनीति में हिंसा की नहीं कोई जगह, अभिषेक बनर्जी के साथ गलत हुआ
प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित जानलेवा हमले पर दुख जताया। भाजपा नेता संजय अग्रवाल के आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक लोगों के साथ ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अराजकता का माहौल लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है।