पन्ना: पन्ना में दबंगों का कहर: घर में घुसकर मारपीट और लूट, न्याय के लिए एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
Panna, Panna | May 9, 2026 मंझियारी गाँव में दबंगों ने एक गरीब परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट और लूटपाट की। पीड़िता नीलम सिंगरौल का आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपियों ने जेवर और 40 हजार नगद लूट लिए। पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पीड़िता न्याय की गुहार लेकर आज एसपी ऑफिस पहुंची है। प्रशासन की कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।