साले के साथ ससुराल जा रहे अधेड़ पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडाें से हमला कर दिया। इसमेें अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है