नामकुम: नामकुम में लूट का विरोध करने पर दुकानदार को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Namkum, Ranchi | Jun 16, 2026 नामकुम में लूट का विरोध करने पर दुकानदार को सोमवार की रात करीब नौ बजे गोली मार दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित कुमार जो इलेक्ट्रॉनिक्स’ नामक दुकान चलाते हैं वे बाजार से तगादा कर बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोककर गले से सोने की चेन और नकदी और मोबाइल छीनने लगे।