सैदपुर: देवकली में फोरलेन पर टायर बर्स्ट होने से पेंट लदा DCM पलटा, हाईवे पर पेंट बिखरने से लगा जाम
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवकली में पुल पर वाराणसी की तरफ से पेंट लादकर आ रहा एक डीसीएम वाहन टायर पंचर होने के चलते अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित वाहन पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।