देवेंद्रनगर के बड़ागांव रेस्ट हाउस के पीछे रखे भूसा और पराली में अचानक आग लग गई। आग की लपटें पास के घरों तक पहुंचने लगीं, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही देवेंद्रनगर नगर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और चालक सोनू वाल्मिक की सूझ बूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।