जखनिया: फर्जी आयकर चीफ कमिश्नर बनकर ठगी करने वाला आरोपी सरस गुप्ता गिरफ्तार, एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार ने बरामद किए दो मोबाइल
गाजीपुर के शादियाबाद थाना पुलिस ने खुद को आयकर विभाग का चीफ कमिश्नर बताकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है।