कोटपूतली: चिमनपुरा: गोपालपुरा रोड पर कार हाईटेंशन पोल से टकराई, बड़ा हादसा टल गया
Kotputli, Alwar | May 19, 2026
चिमनपुरा। गोपालपुरा सड़क पर देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हाईटेंशन पोल से टकरा गई। हादसे में कार का अगला-पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया। टक्कर की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी राकेश रावत ने बताया कि करंट के खतरे को देखते हुए बिजली विभाग को सूचना दीगई।