हमीरपुर: देवगांव में भीगे गेहूं को देखकर किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हुये एक दर्दनाक घटना में देवगांव में खेत में भीगे गेहूं को देखकर किसान रामकृपाल सिंह 65 वर्ष की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। सूचना पर राजस्व टीम ने गांव पंहुचकर जांच शुरू कर दी है। किसान रामकृपाल सिंह का लगभग 200 क्विंटल गेहूं खेत में रखा हुआ था। सरकारी खरीद प्रक्रिया पूरी न होने और टोकन न मिलने के कारण वे फसल को बेच नहीं