बोध गया: बोधगया में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, इलाके में मचा हड़कंप
Bodh Gaya, Gaya | Jun 24, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के मौनिया गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित रंजीत कुमार जो पेशे से शिक्षक हैं, अपने बच्चे को पटना छोड़ने के लिए 20 जून को घर से बाहर गए थे।लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा पाया और अंदर का सामान बिखरा मिला।