लखीमपुर: लखीमपुर खीरी में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों को सीज किया, 1481 का ई-चालान, ₹22.43 लाख जुर्माना
लखीमपुर खीरी जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने जनपद भर में विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई जहां 15 वाहनों को सीज किया गया और 1481 वाहनों का ई-चालान हुआ 22 लाख 43 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।