कैराना: कांधला के खंद्रावली गांव निवासी युवक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के निकट एक मई की शाम एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था, जिसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान आशु निवासी गांव खंद्रावली के रूप में हुई थी। शुरूआत में यह मामला सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक को गोली मारे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया था।