पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामद कर 90 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
Purnea East, Purnia | Apr 25, 2026
पूर्णिया पुलिस का कमाल: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 90 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान! पूर्णिया समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी स्वीटी सहरावत ने 90 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 94 लाख रुपये है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और विशेष अभियान की हर तरफ सराहना हो रही है