गोंडा: गोंडा में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा- नेपाल से सरकारों को सीख लेनी चाहिए, दमन से तेज होता है प्रतिवाद
Gonda, Gonda | Sep 15, 2025 गोंडा के एकदिवसीय दौरे पर सोमवार 2 बजे पहुंचे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं नेपाल में सत्ता परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि जब जनता किसी सत्ता से ऊब जाती है तो बदलाव तय हो जाता है। सरकार चलाने वालों को इससे सीख लेनी चाहिए कि दमन से प्रतिवाद और तेज होता है।