गोंडा: शिवगढ़ हत्याकांड पुलिस के लिए बनी पहेली, 48 घंटे बाद भी सुराग गायब
Gonda, Gonda | Sep 15, 2025 खरगूपुर के शिवगढ़ गांव में गंगासागर की धारदार हथियार से हत्या का मामला सोमवार 11 बजे 48 घंटा बीतने के बाद भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। अब तक न हत्या का कारण स्पष्ट हो सका है, न ही हथियार बरामद हुआ। घटना से परिजनो मे आक्रोश है। SP ने खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया है। PM रिपोर्ट मे धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस लगातार जांच कर रही है।